फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोध में दावा... किसी भी स्टेज के कैंसर को ठीक कर देगा मैग्नीशियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज को लेकर एक नई उम्मीद जगाने वाली खोज सामने आई है। विभिन्न सब्जियों और फलों में पाए जाने वाले मैग्नीशियम से इसका इलाज संभव है। कैंसर के वर्तमान इलाज में कीमोथेरेपी के दौरान सिकाई में भी कैंसर की कोशिकाएं बच जाती हैं। अब नए शोध में दावा किया गया है कि लैब में प्रयोग के दौरान मैग्नीशियम से कैंसर की कोशिकाएं बननी न सिर्फ बंद हुईं बल्कि पुरानी कैंसर की कोशिकाएं भी ठीक हो गईं।
विज्ञापन

यह शोध किया है दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर राकेश कुमार तिवारी और उनके शोधार्थी मुरलीधर ने। यह शोध नीदरलैंड के प्रतिष्ठित जर्नल समूह एल्सेवियर के ‘’कंप्युटेशनल एंड थ्योरेटिकल केमिस्ट्री’’ में प्रकाशित हुआ है। शोध में पाया गया कि मैग्नीशियम धातु की उपस्थिति में डीएनए टोपोआइसोमेरेज- आईए एंजाइम डीएनए की संरचना (टोपोलॉजी) को प्राकृतिक रूप में बनाए रखने और सही ढंग से जोड़ने की क्षमता रखता है। यह परिणाम संकेत देता है कि भविष्य में मैग्नीशियम के प्राकृतिक स्रोत जैसे फल और सब्जियों को कैंसर कीमोथेरेपी में उपयोग करके स्थायी इलाज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें