फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक बनेगा आरसीसी ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्बन फ्लड कंट्रोल और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर हुई बैठक
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अर्बन फ्लड व स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर बैठक आयोजित की गई। योजना के तहत दो प्रमुख परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक आरसीसी ड्रेन और रानीडीहा से सिक्टौर चौराहा तक आरसीसी ड्रेन बनाया जाएगा। बैठक में संबंधित इकाइयों ने परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लेवल और भविष्य की आबादी को ध्यान में रखकर नालों की क्षमता का डिजाइन तैयार करें। साथ ही परियोजना का निरीक्षण यूएफएमसी टीम से भी कराने और सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में गोरखपुर विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सीएंडडीएस यूनिट 14, 19, 42 और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें