फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, नहीं दर्ज हो सका बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की देख-रेख में दो डॉक्टरों का पैनल कर रहा बच्ची का इलाज
विज्ञापन

हालत में सुधार होने पर बच्ची का दर्ज होगा बयान, मेडिकल में दुष्कर्म की हुई पुष्टि

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके की आठ वर्षीय दुष्कर्म की पीड़िता की हालत नाजुक होने के चलते बुधवार को उसका बयान दर्ज नहीं हो सका। वहीं पुलिस की एक टीम घटना स्थल पहुंचकर पूछताछ कर साक्ष्य एकत्रित किया। विवेचक की मानें तो हालत में सुधार होने पर बच्ची के बयान दर्ज किए जाएंगे।
रामगढ़ताल इलाके के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को सोमवार रात करीब आठ बजे पटीदारी के 15 वर्षीय नाबालिग चचेरे भाई ने उसी के घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में गए तो आरोपी किशोर को पकड़ लिया। किशोर की पिटाई करने के बाद पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इधर, बाल सुधार गृह भेजे गए आरोपी किशोर के परिजनोंं ने उससे मिलने से भी इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत अभी नाजुक है। लिहाजा उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची की हालत में सुधार होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी रिश्ते हो चुके हैं दागदार
18 मई : गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके 28 वर्षीय चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन

25 अक्तूबर : चिलुआताल थानाक्षेत्र में एक जीजा ने अपने ही नाबालिग साली को हवस का शिकार बनाया। घटना तब हुई जब बड़ी बहन किसी काम से बाहर गई थी।
19 अगस्त : बेलीपार क्षेत्र में चार साल की चचेरी बहन से युवक ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें