फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए आए रैंक होल्डर्स... 285 को ही प्रथम च्वाइस की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बीटेक की 1189 सीटों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी
विज्ञापन

659 अभ्यर्थियों को ही वरीयता क्रम में प्रथम तीन विषयों में प्रवेश का मौका
18091 रैंक है आवेदन करने वालों में शीर्ष रैंक पाने वाले अभ्यर्थी की

कंप्यूटर साइंस ले लिए रैंक जहां क्लोज हुई, करीब वहीं से खुलीं आईटी की सीटें
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए शनिवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी हो गई। इसमें लोकप्रिय विषयों में उम्मीद के अनुरूप हाई मेरिट गई है। कुल 1189 सीटों के लिए कुल 4039 आवेदन आए थे। इनमें सिर्फ 285 अभ्यर्थियों को ही प्रथम च्वाइस की सीटें मिल पाई हैं। हालांकि कुल 659 अभ्यर्थियों को वरीयता क्रम में चुने गए प्रथम तीन विषयों में प्रवेश के लिए सीटें मिली हैं।


एमएमएमयूटी में शनिवार को पहले चरण के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 10 बजे कटऑफ सूची जारी हुई तो इसमें जेईई मेन टॉप रैंकर्स के आवेदन कंप्यूटर साइंस में ही निकले। सीएस में जेईई मेन के 18091 रैंक से प्रवेश खुला है, जबकि 62179 पर बंद हुआ है। अन्य राज्यों के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत कोटा के तहत जो आवेदन आए हैं, उनमें भी टॉप पर सीएस ही है। अन्य राज्यों के छात्रों के लिए कटऑफ लिस्ट 40229 से शुरू होकर 66331 पर बंद हुई है।
विज्ञापन

सीएस में जितने रैंक पर सीटें भर गई हैं, करीब वहीं से आईटी में कटऑफ शुरू हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भी अच्छी संख्या में रैंक होल्डर्स ने आवेदन किया है।

एमएमएमयूटी में उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए कुल 1086 और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 103 सीटें निर्धारित हैं। इनके लिए उत्तर प्रदेश के कुल 3700 और अन्य राज्यों के 339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय में बीटेक सीएस में 255, इलेक्ट्रॉनिक्स में 180, आईटी में 120 सीटें हैं।

पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन दो जुलाई तक होना है। उनके कागजात पहले ही अपलोड करा लिए गए हैं। पहले दिन शनिवार की शाम सात बजे तक कुल 267 अभ्यर्थियों का सत्यापन हो चुका था।
विज्ञापन


...
कितने छात्रों को कौन से नंबर की पसंद की सीटें
च्वाइस छात्र संख्या
पहली पसंद 285
दूसरी पसंद 225
तीसरी पसंद 149
चौथी पसंद 95
पांचवीं पसंद 109
छठवीं पसंद 148
सातवीं पसंद 54
आठवीं पसंद 25



...
इन विषयों में इस रैंक से शुरू व बंद हुई पहली सूची

विषय होम स्टेट अन्य राज्य

कंप्यूटर साइंस 18091-62179 40229-66331

आईटी 62574-72492 66468- 74765

इलेक्ट्रॉनिक्स 35553-80967 65896-83366

आईओटी 73543-84249 83901-89347

इलेक्ट्रिकल 58540-97588 86406-99383

मैकेनिकल 76387-108446 86327-107423

सिविल 66915-120088 82024-120311

केमिकल 98938-122513 104671-116448



...

वर्जन

बीटेक में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी हो गई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार भी बड़ी संख्या में जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
-प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें