एबीवीपी की ओर से लगी प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत के 64वें प्रांत अधिवेशन में हनुमान प्रसाद पोद्दार के नाम पर लगी भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया। इसमें नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष और मंत्री का निर्वाचन हुआ, जिसमें प्रांत अध्यक्ष के रूप ने डॉ. राकेश प्रताप सिंह और प्रांत मंत्री मयंक कुमार राय पुनः निर्वाचित हुए।
प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं आध्यात्मिक पत्रिका कल्याण के संपादक और गीता प्रेस के संस्थापक हनुमान प्रसाद पोद्दार की भूमिका तथा भारतीय सनातन संस्कृति के प्रचार- प्रसार में समर्पित उनका बहुमूल्य योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। विशिष्ट भारतीय संस्कृति एवं भारतीय त्योहारों को भी कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शनी स्थल पर वर्णित किया गया है। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर प्रवीण गुंजन, प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. प्रशांत राय, प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक, डॉ. विवेक शाही, शुभम गोविंद राय आदि मौजूद रहे।