फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाराणसी के राजू, अभिषेक और विवेक बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्यालय, लखनऊ और वाराणसी मंडल के पहलवान ने हिस्सा लिया। 74 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी मंडल के राजू यादव, 79 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी मंडल के अभिषेक यादव, विवेक कुमार, 86 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ मंडल के जवाहर लाल यादव और 97 किग्रा भार वर्ग में मुख्यालय के जनार्दन यादव विजयी रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मनोज कुमार टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवान अमरनाथ यादव, जितेन्द्र सिंह, शैलेश यादव एवं भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें