फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैलानी-नानपारा रूट पर चढ़ा बारिश का पानी, चार पैसेंजर ट्रेनें 31 तक निरस्त

विज्ञापन
बड़हलगंज - बगहा देवार का प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशन के बीच जलभराव के चलते निरस्त हुईं ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। मैलानी-नानपारा रेल खंड के भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशन के बीच ट्रैक के पास बारिश का पानी आने से चार पैसेंजर ट्रेनों का संचलन 31 अगस्त तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं, नेपाल में हो रही भारी बारिश को लेकर रेल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नदी पर बने रेल पुलों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

रेल प्रशासन के मुताबिक, मैलानी-नानपारा रेल खंड के भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक के पास बारिश का पानी आ गया है। संरक्षा की दृष्टि से रेल प्रशासन ने 52261/52262 एवं 52263/52264 नानपारा-मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेन का निरस्तीकरण 31 अगस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 16,17, 23, 24, 30 एवं 31 अगस्त को चलने वाली 52259/52260 बिछिया-मैलानी-बिछिया पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि संरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचलन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से पुलों की निगरानी तेज
राप्ती, घाघरा, गंडक और गंगा समेत 18 प्रमुख रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से निगरानी तेज कर दी है। अब हर घंटे नदियों के जलस्तर की जानकारी अफसरों के मोबाइल पर स्वतः पहुंच रही है। गोरखपुर-मनकापुर के बीच ककरा नदी, बढ़नी-गोंडा के बीच घाघरा, नरकटियागंज-कप्तानगंज के बीच गंडक, गोरखपुर-आनंदनगर के बीच रोहिन और गोरखपुर में राप्ती नदी पर बने दोनों पुलों पर जलस्तर की पल-पल निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें