टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर तक कर सकेंगे यात्री
गोरखपुर। रेलवे ने अपने नए सुपर एप ‘स्वरेल’ को एंड्रायड यूजर्स के लिए रोलआउट (दोबारा अपडेट) कर दिया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ने इसे बनाया है। यह एप यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस चेक करने, खाना ऑर्डर करने और अन्य सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इसकी मदद से यात्रियों को अब अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
स्वरेल यात्रियों को उनकी यात्रा से संबंधित किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करने की सुविधा भी देता है। टिकट कैंसिलेशन, रिफंड की प्रक्रिया आदि भी इस एप से होगी। स्वरेल गूगल प्ले स्टोर पर एंड्राॅयड यूजर्स वर्जन वी127 के लिए ही अभी उपलब्ध है। जल्द ही इसे सभी वर्जन के लिए जारी किया जाएगा। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।