गोरखपुर। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के मध्य परसा तिवारी स्टेशन पर पैदल उपरगामी पुल निर्माण की वजह से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण किया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का मार्ग परिर्वतन किया गया है।
14 दिसंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर एवं बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।
सीपीआरओ ने बताया कि 14 दिसंबर को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर स्टेशन पर नहीं होगा।
सीपीआरओ ने बताया कि पुनर्निर्धारण कर चलाई जाने वाली ट्रेनों में 13 दिसंबर को एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकुलम से 150 मिनट पुनर्निर्धारण कर चलाई जाएगी। 14 दिसंबर को साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस साबरमती से 90 मिनट पुनर्निर्धारण कर चलाई जाएगी, जबकि 15 दिसंबर को अयोध्या धाम-भटनी स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम से 45 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
32 जोड़ी ट्रेनों में 75 अनारक्षित साधारण श्रेणी के बढ़ाए गए कोच
गोरखपुर। अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की 32 जोड़ी ट्रेनों में 75 अनारक्षित साधारण श्रेणी के कोच बढ़ा दिए गए हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोच की संख्या बढ़ाई गई है। सीपीआरओ ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, गोरखपुर-संबलपुर-एक्सप्रेस, गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाए गए हैं। संवाद