फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी को हराकर रेलवे की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 36वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में इंडियन रेलवे ने मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब को अपने नाम किया। राजस्थान व गुजरात की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मध्यांतर तक दोनों ही टाइम नौ-नौ गोल के साथ बराबरी पर थीं। उसके बाद रेलवे ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की और दो गोल के अंतर से उत्तर प्रदेश को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रेलवे की तरफ से निक्की ने पांच, आशा ने चार, सुषमा और प्रियंका ने दो-दो गोल किए। उत्तर प्रदेश की तरफ से खुशबू ने पांच, मोना ने तीन गोल किए। विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों व खिलाड़ियों को टॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व, रविवार सुबह महिला वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय रेलवे ने राजस्थान को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस अवसर पर डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, आले हैदर, अर्चना श्रीवास्तव, लक्ष्य एकेडमी के डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित गुप्ता, राजशेखर, अरविंद यादव, डॉ. एमपी सिंह, पंकज मिश्र, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें