फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा: गंदी जगह बना रहे थे मिठाई, नमूने भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के बिछिया, मेडिकल कॉलेज समेत कई इलाकाें में मिठाइयों की दुकानों की जांच की
विज्ञापन

गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई की खपत को देखते हुए धंधेबाजों ने अभी से मिलावटी मिठाइयां बनानी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर आठ दुकानों पर छापा मारा। मिठाई के कारखानों में गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन, नमकीन व आटा समेत कुल 13 खाद्य नमूने लेकर जांच को भेजा है।
बिछिया में गणपति मिष्ठान्न भंडार की जांच की गई। यहां कारखाने में गंदगी दिखी। टीम ने बेसन के लड्डू, बर्फी और पनीर के नमूने लिए। इसके अलावा कुईं बाजार खजनी से भी एक नमूना लिया गया। इसके अलावा मीट मसाला का नमूना लिया गया। सूरज जरदा भंडार, धर्मशाला बाजार से भुजिया नमकीन का नमूना लिया गया। साईं कृपा जनरल स्टोर, आवास विकास कॉलोनी, शाहपुर से दलिया का नमूना लिया गया।एसएस स्वीट्स, मेडिकल कॉलेज रोड से काजू बर्फी व चमचम, गुलाब जामुन व पेड़ा के नमूने लिए गए। मोदनवाल मिष्ठान भंडार, राजेंद्र नगर से पेड़ा का नमूना लिया गया। वी-मार्ट, राजेंद्र नगर से पंकज ब्रांड आटा व सदाशिव सिंधी मिष्ठान, राजेंद्र नगर से पेड़ा का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जनसामान्य से अपील है कि वे केवल मानक अनुरूप, पैक्ड, लेबल युक्त तथा स्वच्छ खाद्य सामग्री का ही सेवन करें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को तत्काल दें।
- एसके सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें