फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंग लीडर अनूप यादव समेत तीन पशु तस्करों की 2.60 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स और गुलरिहा थाना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ की कुर्की, तीन मकान हुए जब्त
विज्ञापन


गोरखपुर। पशु तस्करी और अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले तीन गैंगस्टरों के खिलाफ एम्स और गुलरिहा थाना पुलिस ने उनकी कुल 2 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। जब्त की गई संपत्ति में तीन मकान शामिल हैं, जो गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर निवासी तीनों आरोपियों के नाम पर थे।
अनूप यादव निवासी हरसेवकपुर नंबर 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा (गैंग लीडर) की गाटा संख्या 1074, 1093 व 1094, रकबा 0.101 हेक्टेयर पर निर्मित मकान जब्त हुआ। अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। वहीं सतीश यादव (गुर्गा) निवासी हरसेवकपुर नंबर 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा, गाटा संख्या 1071/0.255 हेक्टेयर पर निर्मित मकान, अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ जब्त किया गया। वहीं शोलू यादव उर्फ सोनू यादव उर्फ विरेंद्र यादव (गुर्गा) निवासी हरसेवकपुर नंबर 2 टोला दहला, थाना गुलरिहा गाटा संख्या 1071, रकबा 0.255 हेक्टेयर पर निर्मित मकान जब्त हुआ। अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तीन जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में एम्स थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार सदर व राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई। यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986, थाना कैंट से संबंधित आरोपियों के विरुद्ध की गई।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई एम्स और गुलरिहा पुलिस टीम के सहयोग से हुई। अपराधियों के खिलाफ लंबित मामले और उनकी अवैध संपत्ति की जांच के लिए यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीनों आरोपी पहले से ही पशु तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट की इस कार्रवाई के तहत संपत्ति जब्त कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें