फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार में सर्राफा दुकान से गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के महातीर उपरा चौराहे पर स्थित श्याम ज्वेलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे गहने चोरी की घटना सामने आई। दुकानदार योगेश वर्मा ने बताया कि पांच महिलाएं दुकान में गहने देखने आई थीं। कान के टप्स, पायल और नाक की कील दिखाने की बात कहकर काफी देर तक गहने देखतीं रहीं। योगेश वर्मा के अनुसार, महिलाओं ने गहने खरीदने का दिखावा किया और वहां से चले गईं। बाद में जब स्टॉक की जांच की गई तो कई सोने के आभूषण गायब पाए गए। दुकानदार ने शक होने पर सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें महिलाएं गहने चोरी करते हुए नजर आईं। योगेश वर्मा ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर फुटेज पुलिस को सौंपा। थानाप्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें