फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंचतत्व में विलीन हुए प्रो. यूपी सिंह, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
राजेन्द्र नगर स्थित दिवंगत प्रो.यूपी सिंह के आवास पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर
विज्ञापन
एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
विज्ञापन

गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह ने दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रो. सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया था। बलरामपुर से गोरखपुर आए मुख्यमंत्री सबसे पहले उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्मृतिशेष प्रो यूपी सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने प्रो. यूपी सिंह के राजेंद्रनगर स्थित आवास पर जाकर उनके पुत्र प्रो. वीके सिंह, प्रो. राजीव कृष्ण सिंह और अन्य परिजनों से आत्मीय संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

यहां मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ला, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि ने भी प्रो. यूपी सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रो. सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास तथा पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार के समय महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, परिषद की संस्थाओं के प्रमुख, शिक्षक, कर्मचारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें