फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. दशरथ प्रसाद द्विवेदी को मिला भागीरथी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथी सांस्कृतिक मंच की ओर से साहित्य महोत्सव का हुआ आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। भागीरथी सांस्कृतिक मंच की ओर से रविवार को गोरखनाथ स्थित एक निजी स्कूल में साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीडीयू के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद द्विवेदी को भागीरथी सम्मान और वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय को देवर्षि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में कुल 19 लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल ने कहा कि भागीरथी मंच उत्तरोत्तर साहित्यकारों को सम्मानित करके उनका उत्साह वर्धन कर रहा है। प्रो. चितरंजन मिश्र ने कहा कि मंच का यह आयोजन कई मायनों में खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य महोत्सव के तहत कई सत्र आयोजित किए गए। कवि कुंभ में कवियों ने काव्य पाठ किया। द्वितीय सत्र गजल का रहा। तृतीय सत्र नई कविता का रहा, जिसकी अध्यक्षता वेद प्रकाश ने की। वेद प्रकाश ने कविता ''''गले मिलने के लिए हमें होली दिवाली और ईद की जरूरत पड़ती है] धर्म के पंडितों ने अलग करने का कामयाब तरीका ढूंढ निकाला है'''' प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। चौथा सत्र भोजपुरी कविता का रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें