फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी बोलीं : रउआ सब के राम-राम..., अखिलेश ने दिलाई जलभराव की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहारा इस्टेट में हुई इंडिया गठबंधन की जनसभा में दोनों प्रमुख नेताओं अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने स्थानीय मुद्दों को उठाकर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास किया। प्रियंका गांधी ने जहां भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की तो वहीं अखिलेश यादव ने भी अपने संबोधन में छुट्टा पशुओं और बरसात में जलभराव की याद दिलाई।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने अपने 14 मिनट के भाषण की शुरुआत ही भोजपुरी में रउआ सब के राम-राम बोलकर किया। उन्होंने गुरु मछेंद्रनाथ, गुरु गोरखनाथ नाथ, बुद्ध, कबीर के विचारों की चर्चा करते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसके बाद सीधे उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों पर जनता से ही पूछा कि सरकार किसके लिए काम कर रही है। हर वर्ग के लोग परेशान हैं और सरकार कह रही है कि देश तरक्की कर रहा है। प्रियंका ने बड़े नपे-तुले अंदाज में सत्ता पक्ष पर हमला बोलने के साथ ही गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की।
वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शहर के विकास कार्यों पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुना है यहां माॅल बन रहा है। पहले कहते थे कि मेट्रो भी चलने वाली है। नाले साफ हो गया क्या?, तैरना सीख लेना बरसात आने वाली है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से गोरखपुर तक लिंक एक्सप्रेस बनाने में छह हजार करोड़ खर्च हो गए। जरा उसका भी हिसाब लगा लेना। सबको पकड़कर वैक्सीन लगवा दी, अब जरा बताओ शरीर से वैक्सीन कैसे वापस करोगे। अखिलेश के इस अंदाज पर उनके समर्थक भी उत्साह में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें