फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में घुसने न पाएं निजी बसें...सड़क पर रोडवेज बसें खड़ी मिलें तो करें चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में जाम से मुक्ति दिलाने, ब्लैक स्पॉट वाले व सड़क पर कट वाली जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूपरेखा तैयार की है। तय हुआ है कि शहर में निजी बसों को घुसने नहीं दिया जाएगा। सड़क पर खड़ी कर रोडवेज की बसों में सवारियां भरी जाती है तो चालान होगा। मोहद्दीपुर हादसे से सबक लेते हुए निर्णय लिया गया कि ब्लैक स्पॉट वाली जगहों पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे और सड़क पर कट को कम किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम सभागार में सड़क सुरक्षा और जाम से राहत दिलाने के लिए एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक की। कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शहर में जितने भी संभावित हादसे वाली जगहें हैं वहां रिफलेक्टर लगाएं। मोहद्दीपुर में जिस मोड़ पर हादसा हुआ था, वहां दोनों तरफ दूर से ही दिखना चाहिए कि मोड़ है। बिजली घर वाले रास्ते में स्पीड ब्रेकर बनवाएं। वहां कट को भी कम करें। इसके अलावा लखनऊ और वाराणसी मार्ग पर बहुत ज्यादा बड़े-बड़े कट हैं उन्हें छोटा करें। हर कट प्वाइंट पर रिफलेक्टर जरूर लग जाएं। वरना कोहरे में कट दिखते नहीं है और हादसे की आशंका बनी रहती है। एडीएम सिटी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से कहा कि यह भी देखें कि सड़क हादसे की वजहें क्या-क्या है। उसे चिह्नित करें और फिर सुधार के लिए जरूरी कदम उठाएं।

बिहार की कुछ बसें रात में आती हैं, चेक कराएं
एडीएम सिटी ने कहा कि सूचना मिली है कि देर रात बिहार जाने वाली बसें शहर में प्रवेश करती हैं और सवारी भरकर जाती हैं। इन बसों के लिए नंदानगर में स्थान तय है। वहीं से चलेंगी। जांच कराकर ऐसी बसों का चालान करें।
विज्ञापन

-
सड़क किनारे न खड़ा होने पाएं ट्रक व लोडिंग वाले वाहन
बैठक में यह भी तय हुआ कि सड़क के किनारे ट्रक और लोडिंग वाले वाहन खड़ा कर दिए जाते हैं, कोहरे में दिखते नहीं हैं और हादसे हो जाते हैं। ऐसे वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा नहीं होने देना है। यह जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की होगी कि वह रात में पेट्रोलिंग कराएं। अगर ऐसे वाहन मिलते हैं तो उनका चालान करें। साथ ही गाड़ियों के तेज गति से चलने पर रोक लगाना जरूरी है। ट्रैक्टर ट्राली के पीछे भी रेडियम वाले स्टीकर लगवाएं जाएं ताकि वह दूर से ही दिखाई दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज राय, एआरटीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें