फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिस रास्ते गुजरेगा महामहिम का काफिला.... उसे चमकाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्ग पर नगर निगम ने शुरू कराई सफाई
विज्ञापन

सफाई और रंगाई पुताई के लिए 1200 मजदूर लगाए गए
गोरखपुर। एम्स के दीक्षांत और आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला शहर में जिस रास्ते गुजरेगा, उसे चमकाया जा रहा है। नगर निगम सड़क के दोनों तरफ की दीवारों की रंगाई-पुताई करा रहा है। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ जहां बिजली के ट्रांसफार्मर होंगे, उसे भी होर्डिंग्स से ढका जाएगा। विभिन्न कार्यों के लिए 1200 कर्मचारी लगाए गए हैं।
राष्ट्रपति 30 जून को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से उनका काफिला सीधे एम्स पहुंचेगा। वहां दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद शाम करीब 6 बजे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। इसे देखते हुए नगर निगम एयरपोर्ट से एम्स होते हुए कुनराघाट, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्र संघ चौराहा, रेलवे बस स्टेशन से कार्मल रोड, पुलिस लाइन, यातायात चौराहा, धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ पुल, एमपी पॉलीटेक्निक मुख्य रोड, कुष्ठ आश्रम की दीवार, मोहरीपुर बाजार से पहले मुख्य रोड और गोरखनाथ मंदिर से बरगदवां तक सड़क की सफाई, दोनों तरफ की दीवारों का रंगरोगन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा इस रूट पर स्ट्रीट लाइटों को भी सही किया जा रहा है। बिजली के पोल पर लगी लगी आर्नामेंटल लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। पूरे रूट पर जहां बिजली के ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे होंगे, वहां होर्डिंग लगाकर उन्हें ढका जा रहा है। सड़क के किनारे बने बस स्टॉप को भी सुंदर ढंग से सजाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने कहा कि सफाई, रंग रोगन, स्ट्रीट लाइटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-
पुल-डिवाइडरों की हो रही रंगाई पुताई
नगर निगम की तरह ही लोक निर्माण विभाग ने भी सड़कों की सफाई व रंगाई-पुताई शुरू कर दी है। मोहद्दीपुर चौराहे से असुरन रोड पर डिवाइडर और ओवरब्रिज के दोनों किनारे बृहस्पतिवार की रात में रंग दिए गए। स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के किनारे को भी सजा रहे
पैडलेगंज चौराहे से रामगढ़ताल के किनारे सर्किट हाउस तक जाने वाली मुख्य सड़क की सफाई, घास की छंटाई और डिवाइडर की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। इसके अलावा सर्किट हाउस में भी कमरों का मेंटिनेंस पूरा करा लिया गया है। महामहिम को रात्रि विश्राम के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखकर सभी तैयारियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें