फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यांत्रिक कारखाना में मरम्मत के दौरान पावर कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, एक घंटे तक रही अफरातफरी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे यांत्रिक कारखाना में मरम्मत के लिए गई ट्रेन की पाॅवर कार (बिजली आपूर्ति करने वाला कोच) में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, पावर कार पूरी तरह से जल गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग की चिंगारी से ही आग लगी है। पहले तो रेलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब लपटें बढ़ने लगीं तो फायर बिग्रेड बुलाई गई। इसी बीच कारखाना में अधिकारी भी पहुंच गए। करीब आधे धंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत था कि आग की लपटें पास में ही खड़ी अन्य कोच तक नहीं पहुंचीं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें