फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने प्रताड़ना व महिला को जलाने के आरोप में सात पर दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झ़ंगहा। मोतीराम अड्डा में महिला को जलाने और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला के पिता पिपराइच बजरंग नगर निवासी रामजी विश्वकर्मा ने झंगहा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस पति शैलेश विश्वकर्मा, उसके पिता हरि नारायण समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामजी विश्वकर्मा ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री शिल्पी विश्वकर्मा की शादी दिसंबर 2015 में हरि नारायण विश्वकर्मा के पुत्र शैलेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी। यह लोग गोवर्धन टोला मोती राम अड्डा थाना झंगहा के निवासी हैं। पूरा परिवार छह वर्षों से पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। 12 जनवरी शाम 7:30 बजे पुत्री को ससुरल वालों परिवार ने जला दिया और मोती राम अड्डा के एक अस्पताल में पति ने भर्ती करा दिया। गांव के ही एक व्यक्ति से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद घटना की सूचना 112 पर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें