फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुलेट से छात्र को अगवा कर बस्ती ले गए, अंगूठा लगवाकर रुपये निकाले और छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां इलाके की घटना, थाने में अभी नहीं दी गई है तहरीर
विज्ञापन

बस्ती से छूटने के बाद घर पहुंचकर छात्र ने परिजनों को दी जानकारी
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां कस्बे के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र को सुबह दो बुलेट सवार व्यक्ति अगवा करके बस्ती लेकर चले गए। आरोप है कि वहां पर छात्र को ग्राहक सेवा केंद्र ले गए और अंगूठा लगवाकर छह बार में बैंक खाते से 12 हजार रुपये निकालकर छोड़ दिए। हालांकि फिलहाल पुलिस छात्र का बैंक में खाता खुलने की जांच कर रही है। बस्ती में एक ट्रैफिक सिपाही ने मदद कर बस में बैठाकर छात्र को सहजनवां भिजवाया। तब छात्र ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में मौखिक शिकायत की है। पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र के माड़र गांव निवासी राम लक्षन मुंबई में पेंट पॉलिस का काम करते हैं। बड़ा बेटा रामअवध राजस्थान के जयपुर में यही का काम करता है। दूसरा 16 वर्षीय बेटा अमन सहजनवां कस्बे के एक इंटर काॅलेज में हाईस्कूल का छात्र है। बड़े भाई ने बताया सोमवार को छुट्टी की जानकारी नहीं होने के कारण अमन साइकिल से विद्यालय पहुंचा। जहां विद्यालय बंद मिला। फिर वह विद्यालय मैदान में खेल रहे बच्चों के साथ कुछ देर तक रहा। इसके बाद साइकिल लेकर हाइवे पर आया। इसी दौरान एक बुलेट से दो व्यक्ति आए। उसे रोककर स्कूल के बारे में पूछताछ की। फिर जबरन बुलेट पर बैठा लिया। बुलेट सवार छात्र को बस्ती जिले के शहर स्थित एक कमरे में ले गए। इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र ले गए। इधर, यहां पहुंचने पर परिजन छात्र को लेकर सहजनवां थाने पहुंचे। जहां एक सिपाही अकेले छात्र को कमरे में ले जाकर पूछताछ की। फिर एक दरोगा ने खाता डिटेल लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छात्र को बुलाकर घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें