फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस का दावा-किशोरी ने खुद ही लिखे थे तंत्र-मंत्र वाले वाक्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके में तीन दिन से लापता किशोरी शनिवार को बदहवास हालत में पहुंची थी घर
विज्ञापन

किशोरी पुलिस को कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही, 12 से अधिक लोगों से हो चुकी है पूछताछ
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके में तीन दिन से लापता किशोरी शनिवार को बदहवास हालत में घर तो पहुंच गई, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का दावा है कि किशोरी के पास तंत्र-मंत्र के वाक्य लिखे जो कागज मिले हैं, वे भी संदिग्ध हैं। पुलिस ने किशोरी की हैंड राइटिंग से मिलान कर यह भी दावा किया है कि गुमराह करने के लिए उसने खुद ही ये वाक्य लिखे हैं।
रविवार को किशोरी के बताए कई ठिकानों पर पुलिस उसे साथ लेकर गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस मामले में किशोरी पुलिस को कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही। पुलिस 12 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस को आशंका है कि किशोरी कोई बात छिपा रही है और गुमराह करने के लिए उसने तंत्र-मंत्र वाली कहानी गढ़ी है। किशोरी फिलहाल वन स्टाप सेंटर में है।
विज्ञापन

दो जुलाई को स्कूल के बाहर से लापता किशोरी शनिवार को बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंच गई थी। उसके बाल कटे और माथे पर सिंदूर लगा था। यहीं नहीं, उसके पास चार पन्नों का कागज भी मिला था, जिस पर तंत्र-मंत्र से संबंधित कुछ वाक्य लिखे थे। स्कूल ड्रेस की जगह उसने दूसरे कपड़े पहन रखे थे। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसे वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया था।
थाना प्रभारी चौरीचौरा वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की गई तो वह साथ ले जाने वाली महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सोनबरसा पहुंची। यहीं से वह ऑटो के जरिये गांव के मोड़ तक पहुंची थी। पुलिस टीम ने जब उससे आगे जाने का रास्ता पूछा तो वह नहीं बता सकी। पुलिस ने किशोरी की ओर से बताई गईं जगहों को चिह्नित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। थाना प्रभारी के अनुसार, सोमवार को किशोरी का बयान दर्ज कराया जाएगा।

दावा-किशोरी ने सैलून में कटाए बाल
थाना प्रभारी के अनुसार, किशोरी के बाल काटे नहीं गए, बल्कि उसने खुद सैलून में कटाए हैं। उसके पास से बरामद तंत्र-मंत्र लिखा पन्ने भी उसी के नोटबुक के हैं। उसकी हैंड राइटिंग भी लिखावट से मिल रही है। ऐसे में पुलिस को शक है कि किशोरी परिजनों और पुलिस को गुमराह कर रही है। फिलहाल, पुलिस सोमवार को सीडब्ल्यूसी कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों के मोबाइल में मिले कुछ सुराग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिजनों के मोबाइल फोन में कुछ संदिग्ध सर्च हिस्ट्री मिली है। किशाेरी इन फोन का इस्तेमाल करती थी। इसके आधार पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें