फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस लाइंस में गिरा मकान का प्लास्टर, दीवान की पत्नी का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही कराई गई थी रंगाई-पुताई, दहशत में पुलिस वालों का परिवार
विज्ञापन


गोरखपुर। पुलिस लाइंस में एक मकान की छत का प्लास्टर गिरने से दीवान की पत्नी का सिर फट गया। घायल महिला का एम्स में इलाज कराया गया। घटना के बाद से इन पुराने भवनों में रहने वाले पुलिस वालों के परिवार के लोग दहशत में हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनके साथ भी ऐसी घटना न हो जाए। हालांकि कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही भवनों की रंगाई-पुताई भी गई थी। लेकिन इसके बाद भी हादसा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के मूल निवासी दीवान मुकेश कुमार 2011 बैच के हैं। वह परिवार के साथ एलआईयू ऑफिस के पास बने सरकारी आवास में रहते हैं। एक अगस्त को उनकी पत्नी व बच्चे घर में थे। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इससे उनकी पत्नी का सिर फट गया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले पुलिस वालों के परिजन भी आ गए। महिला को आनन-फानन एम्स में भर्ती कराया गया। पति को भी घटना की जानकारी दी गई। एम्स में सिर का प्लास्टर करने के साथ ही एक दिन भर्ती रखा गया और फिर डिस्चार्ज कर दिया गया। आसपास के पुलिस वाले इसकी शिकायत तो करना चाहते थे, लेकिन कार्रवाई के डर से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद पूरे भवन का सर्वे शुरू कर दिया गया है, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें