फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाना क्षेत्र के सिक्टौर के पास हुई घटना, बेलीपार के थे युवक
विज्ञापन


महावीर छपरा। एम्स थाना क्षेत्र में सिक्टौर के पास सड़क दुर्घटना में बेलीपार के एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। घायल को एम्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब पांच बजे बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर गांव निवासी किशन (17) पुत्र राजेश और अभिषेक (20) पुत्र ओरी एम्स थाना क्षेत्र में किसी काम से गए हुए थे। घर वापस लौटते समय सिक्टौर चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही किशन की मौत हो गई और अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक अपने साइड से चल रहे थे लेकिन तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने घायल अभिषेक को तुरंत एम्स अस्पताल भिजवा दिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किशन दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को नौसड़ स्थित राजघाट मुक्तिधाम घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें