फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उचक्कों ने फिल्मी स्टाइल में कार से बैग उड़ाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा थाना क्षेत्र की घटना, सीए की तहरीर पर केस दर्ज
विज्ञापन

गीडा। थाना क्षेत्र में उचक्कों ने चालक को फिल्मी स्टाइल में चकमा देकर कार में रखा बैग उड़ा दिया। बैग में लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक था। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को पता चलने तक आरोपी भाग चुके थे। गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के 102 सर्राफ रेजिडेंसी निवासी आदित (सीए) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह कार से गीडा की तरफ जा रहे थे। उउनके साथ चालक भी मौजूद था। नौसड़ चौकी के पास अचानक बाइक पर सवार तीन युवक उनकी गाड़ी के पास आए और इशारा किया कि वाहन के इंजन से धुआं निकल रहा है। संदेह होने पर चालक ने गाड़ी साइड में लगाई और बोनट खोलकर देखने पहुंचा। आदित भी गाड़ी से उतर गए। इसी बीच एक युवक पास आकर मदद के नाम पर बोनट खोलने में हाथ बंटाने लगा। उसके दूसरे साथी ने कार का पिछला दरवाजा खोला व पीछे की सीट पर रखा बैग उठा लिया। इसके बाद तीनों भाग गए। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें