गोरखपुर। कृषि मंत्री के निर्देश पर विकास खंड कौड़ीराम के गजपुर में उर्वरक की दुकानों का जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनियतिता पाए जाने पर दो दुकानों का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया, जबकि एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एग्री क्लीनिक एंड एग्री बिजनेस गजपुर फर्म के प्रोपराइटर नागेंद्र की दुकान में उर्वरक उपलब्ध नहीं था। पूर्व में बिकी उर्वरकों को स्टॉक पंजिका में ठीक प्रकार से अंकित नहीं किया गया था। इस कारण संबंधित दुकानदार का उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा न्यू गुप्ता खाद एजेंसी स्थान गजपुर को भी यूरिया के साथ जिंक बेचने के आरोप में निलंबित किया गया। इसके अलावा एम-पैक्स गजपुर बंद मिला, जिस कारण जांच नहीं हो पाई। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।