गोरखपुर। जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को विभिन्न ऑनलाइन सेंटरों पर हुई। जेईई मेन की परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। करीब डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में फिजिक्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया।
दो पाली में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली के लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे केंद्र पर गए। पहला पेपर सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा देकर निकलीं साक्षी ने बताया कि फिजिक्स के सवाल थोड़े कठिन थे। सभी सवाल मानक के अनुसार ही थे।
उत्कर्ष ने बताया कि रसायन विज्ञान में केमिस्ट्री में बायोमोलीक्यूल, पॉलीमर, थर्मोडायनेमिक्स, एक्यूलिब्रियम आदि से प्रश्न पूछे गए थे। संवाद