फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेंशनर अब घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट कर सकेंगे प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे ने पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसके लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प प्रदान किया गया है। डिजिटल व्यवस्था से रेलवे के 72, 545 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पेंशनर को अपनी पेंशन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वर्ष नवंबर में बैंक जाना पड़ता है। पूर्वोत्तर रेलवे ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान से जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब पेंशनर घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर सकते हैं।
जीवन प्रहान एप स्टाल करना होगा
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर को गूगल प्ले स्टोर से यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा ‘‘आधारफेस आर.डी. (अर्ली एक्सेस)‘‘ एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नवीनतम संस्करण (वर्तमान में 0.7.43) की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें