फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मूंगफली खराब...चिक्की भी खतरनाक हुई सेहत के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नमूना फेलः गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की शहर से लेकर गांव तक बिक रही, मिलावट और खराब मूंगफली से फूड पॉइजनिंग का खतरा
विज्ञापन






गोरखपुर। महंगी मिठाइयों की तरह गांव की देसी मिठाई चिक्की भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रही है। वजह है कि अब गुड़ में मूंगफली डालकर बनाई जाने वाली देसी मिठाई चिक्की शहर वालों की पसंद बन चुकी है और इस पर भी धंधेबाजों की नजर पड़ गई है। शहर में फर्म की बनी ब्रांडेड चिक्की में भी मूंगफली का खराब क्वालिटी का दाना इस्तेमाल किया जा रहा है। मूंगफली का एक नमूना फेल भी हो चुका है। इसके बाद से खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसकी निगरानी बढ़ा दी है।



गुड़ की चिक्की पहले गांवों की दुकानों पर बनती थी, जिसे अब शहर में भी बनाया जाने लगा है। ब्रांडेड चिक्की भी बिकने लगी है। चिक्की में मिलावट नहीं होने की वजह से ही लोग इसे अधिक पसंद कर रहे थे। गुड़ के पाग में लिपटी मूंगफली वाली यह मिठाई 15-20 रुपये की मिलती है। यह किराना की दुकानों पर भी बिकती है। वैसे तो यह पूरे साल बिकती है, लेकिन सबसे अधिक बिक्री मकर संक्रांति पर होती है।
विज्ञापन




बीते 16 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने साहबगंज मंडी के पास एक दुकान में नमूना लेकर छानबीन की तो पता लगा कि इस बनाने में खराब मूंगफली का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें प्रयुक्त मूंगफली का नमूना जांच के लिए भेजा गया तो उसकी रिपोर्ट असुरक्षित श्रेणी में आई है। मतलब यह मूंगफली खाने योग्य नहीं है। यह रिपोर्ट 20 फरवरी को आई है।


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मूंगफली का एक नमूना असुरक्षित श्रेणी में आया है। जिस फर्म से नमूना लिया गया था, उन्हें नोटिस भेजकर अब इससे संबंधित अन्य जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन






खराब मूंगफली खाने से हो सकती है एलर्जी



फिजिशियन डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि खराब मूंगफली में एफ्लाटॉक्सिन नामक पदार्थ होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी वजह से एलर्जी, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत भी होती है। इसके अलावा खराब मूंगफली फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें