फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अशोक के घर हुआ शांतिपाठ, आज दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में अशोक का शव मिलने के बाद रविवार को पैतृक निवास पर शांतिपाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को देवरिया कोतवाली थाने में अशोक के साले प्रफुल्ल व पत्नी तनु उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गाबाडी रोड हुमायुंपुर दक्षिणी निवासी तिलक मैरेज हॉल के संचालक तनु के भाई प्रफुल्ल नगरकर ने बताया कि बहनोई अशोक की मौत के बाद उनके पैतृक निवास से ही सारे कर्मकांड किए जाएंगे। रविवार को शांतिपाठ और हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शनिवार दोपहर देवरिया पुलिस ने पत्नी तनु का बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क किया था। उस दौरान उन्होंने शांतिपाठ व अन्य कर्मकांड का हवाला देते हुए सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए आने की बात कही है। सोमवार को वह तनु के साथ देवरिया के कोतवाली थाने में बयान दर्ज कराने जाएंगे।
बताया जा रहा है कि चार साल पहले नशे की हालत में अशोक ने तनु पर जानलेवा हमला किया था। बीच बचाव करने पर बेटी अनुष्का को भी पीटा गया। यह घटना परिवार की खुशहाल जिंदगी को तहस-नहस कर देने वाली साबित हुई। तनु ने उस समय महाराष्ट्र के थाणे थाने में केस दर्ज कराया था। साथ ही पति की हिंसक प्रवृत्ति से परेशान होकर बेटी के साथ अलग किराये के मकान में रहने लगी थीं। वह अक्सर अपने जीवन और बेटी की सुरक्षा को लेकर डर और तनाव में रहती थीं। अशोक की बार-बार की मारपीट और नशे में हिंसा ने तनु के लिए जीवन को असहनीय बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें