फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड, 28 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ

विज्ञापन
प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सहस्त्र सीमा बाल के परेड ग्राउंड पर आयोजित द्वितीय बैच बीआरटीसी का प
विज्ञापन
जवानों के कदमताल और शौर्य प्रदर्शन ने मोहा जनसमूह का मन
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्टिलाइजर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 28 जवानों ने इस मौके पर मातृभूमि की रक्षा और जनसेवा की शपथ ली। जवानों के कदमताल और शौर्य प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब पीपिंग सेरेमनी के दौरान जवानों के परिजनों ने अपने हाथों से रैंक लगाई। वर्दी में सजे जवानों को देखकर परिवारजनों की आंखें गर्व और खुशी से चमक उठीं। इस दौरान कई परिजन भावुक भी हो गए। परेड के दौरान जवानों ने युद्ध कला, बैटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी फुर्ती, अनुशासन और जांबाजी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया। दर्शक दीर्घा से गूंजती तालियों ने जवानों का उत्साह और भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी हेमूचंद्र ने बताया कि इन जवानों को न सिर्फ युद्ध कला और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है बल्कि समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि ये जवान अब देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें