फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पटाखा फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से उड़ा सीमेंट शेड का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। क्षेत्र के भीटी रावत में हाईवे के किनारे स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को सिलेंडर फट गया। जिससे फैक्ट्री के सीमेंट शेड का कुछ हिस्सा उड़ गया और पीछे के तरफ की दीवार भी गिर गई। फैक्ट्री में लगे शीशे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत में हाईवे किनारे अब्दुल कलाम पटाखा वर्क्स नाम से लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री संचालित है। यहां पटाखा बनाने के साथ ही थोक में बिक्री भी की जाती है। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब फैक्ट्री में एक सिलेंडर अचानक फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसमें फैक्ट्री के सीमेंट शेड का कुछ हिस्सा उड़ गया और पीछे बनी दीवार भी ध्वस्त हो गई। इस दौरान कुछ पटाखों में विस्फोट होने लगा लेकिन तत्काल ही उस पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद तहसीलदार आरके कन्नौजिया ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें