फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस पाइपलाइन में रिसाव से अफरा-तफरी, दो घंटे बंद रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खानिमपुर में नाले के लिए जेसीबी से खोदाई करते समय हुई घटना
विज्ञापन


गीडा। थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में रविवार को पोखरी से जलनिकासी के लिए जेसीबी से नाली खोदी जा रही थी। इसी दौरान गैस पाइपलाइन में लिकेज की वजह से रिसाव होने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घर छोड़कर घटनास्थल से दूर भागने लगे। जानकारी होने पर टोरेंट कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत की। इस दौरान लगभग दो घंटे गैस की आपूर्ति बंद रही।
खानिमपुर में ग्राम पंचायत की तरफ से पोखरी से जलनिकासी के लिए ह्यूम पाइप डाली जा रही है। पाइप के लिए नाली खोदने का कार्य मजदूर की जगह जेसीबी से कराया जा रहा था। इस दौरान ही जेसीबी से पीएनजी पाइपलाइन में ठोकर लग गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वहां बहुत तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। लोगों के रसोई घर में गैस पहुंचना बंद हो गया। लोग एक दूसरे से गैस बंदी की सूचना लेने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान गैस रिसाव की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। लोग अनहोनी की आशंका से घरों से बाहर निकल सड़कों पर आ गए। किसी ने इसकी सूचना गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी टोरेंट के अफसरों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिकेज बंद किया। इसके बाद गांव में गैस की आपूर्ति शुरू हुई। खानिमपुर गांव के करीब 90 घरों में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें