रेल प्रशासन आठ जुलाई से नया नियम लागू कर रहा है। पहले ट्रेनों का आरक्षण चार्ट चार घंटे पहले बनता था। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग एंड कोआर्डिनेशन प्रवीण कुमार का निर्देश मिलने के बाद रेल प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है।
ट्रेनों का आरक्षण चार्ट आठ जुलाई से चार घंटे की जगह आठ घंटे पहले बनने लगेगा। सुबह पांच से दोपहर दो बजे की ट्रेनों का आरक्षण चार्ट एक दिन पहले नौ बजे तक बन जाएगा। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग एंड कोआर्डिनेशन प्रवीण कुमार का निर्देश मिलने के बाद रेल प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। नए नियम के अनुसार, जो ट्रेनें सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलेंगी, उनके लिए पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।
साथ ही जो ट्रेनें दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच चलेंगी, उनका आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात नौ बजे के बाद बनेगा। अगली सुबह 5 बजे से पहले चलेंगी, उनके लिए आरक्षण चार्ट ट्रेन खुलने से आठ घंटे पहले बन जाएगा।
विज्ञापन
इसी आधार पर वीआईपी कोटा के लिए भी नया नियम बनाया गया है।
शेड्यूल के मुताबिक, रात आठ से 12 बजे की ट्रेनों का कोटा सुबह नौ बजे तक, रात 12 से सुबह 10 बजे तक की ट्रेनों का कोटा एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक, सुबह 10 से रात आठ बजे तक की ट्रेनों का वीआईपी कोटा के तहत सीट आवंटन यात्रा तिथि से एक दिन पहले अपराह्न तीन बजे तक होगा। इस हिसाब से गोरखधाम, वैशाली और कुशीनगर एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का वीआईपी कोटा एक दिन पहले ही आवंटित कर दिया जाएगा।