फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी प्रकरण : आरओ की बढ़ी क्षमता, बिजली की भी दूर हुई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी समेत अन्य अधिकारियों ने महिला रिक्रूट्स से बात कर किया समाधान, कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

समस्या दूर होने के बाद ट्रेनिंग में जुटीं महिला रिक्रूट्स, आज लखनऊ वापस जाएंगे अधिकारी

गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहीं महिला रिक्रूट्स की समस्याओं का समाधान हो गया है। वहां पर बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही साफ-सफाई भी करा दी गई है। गर्मी में पेयजल की समस्या न आए इसके लिए आरओ प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई गई है। महिला रिक्रूट्स का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इसमें सभी फिट मिलीं।
बुधवार को बिजली-पानी, सफाई और सुरक्षा को लेकर महिला रिक्रूट्स ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद शासन स्तर से एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार व आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने परिसर की खामियों को देखा और महिला रिक्रूट्स की एक-एक समस्या को सुनकर उसका निस्तारण किया। समस्या दूर होने के बाद महिला रिक्रूट्स भी अब पूरी मेहनत के साथ ट्रेनिंग में जुट गई है। इधर, रिक्रूटों ने भी सभी समस्याओं का निस्तारण होने की बात कही है।
विज्ञापन

आईजी पीएसी मध्य जोन डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता व उनकी टीम को बुलाकर बिजली ट्रिपिंग की समस्या दूर करा दी गई है। इसके साथ ही पानी के लिए एक्ट्रा प्लांट भी लगवा दिए गए हैं। सारी समस्याओं को दूर कर दिया गया है। रिक्रूट्स वापस ट्रेनिंग में जुट गई हैं। साथ ही सेनानायक निहारिका शर्मा को भी रिक्रूट्स की हर समस्याओं को समय रहते निदान कराने के आदेश दिए गए हैं। लखनऊ से आए अफसर शनिवार को वापस जाएंगे।
विज्ञापन



कृष्ण जन्माष्टमी के लिए प्रति रिक्रूट 500 रुपये मांगने का आरोप
पीएसी सूत्रों के अनुसार, रिक्रूटों से अभद्रता के आरोप में निलंबित किए गए आरटीसी प्रभारी संजय राय ने बीते मंगलवार को प्रति रिक्रूट से 500 रुपये की भी मांग की थी। रिक्रूटों की ओर से पूछने पर बताया कि कैंपस में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इसके एवज में सभी सिपाही चंदा एकत्रित करते हैं। आरोप है कि रिक्रूटों के इन्कार पर आरटीसी प्रभारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके बाद से ही आरटीसी प्रभारी उनके की ओर से बताए गए अव्यवस्थाओं को नजरअंदाज करने लगे थे। इससे बाद रिक्रूट सड़क पर उतर कर हंगामा शुरू कर दिए थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें