फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्लीनिक से बोर्ड हटाकर संचालन शुरू, सवाल करने पर सीएचसी प्रभारी से बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा बाजार में इंजेक्शन लगाने से हुई थी मासूम की मौत
विज्ञापन

गगहा। हाटा बाजार के एक क्लीनिक में इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के मामले में संचालक ने मंगलवार को बोर्ड बदलकर क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया। उसने पुराने बोर्ड से अपना और बेटे का नाम एवं लिखी हुई डिग्रियां हटाकर दूसरा बोर्ड लगवाया है। संचालन की सूचना पर जांच करने पहुंचे गगहा सीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश बरनवाल से वह उलझ गया। सीएससी प्रभारी ने क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन तक बंद रखने की बात कहने पर वह तिलमिला गया। कहा, क्लीनिक का संचालन बंद नहीं होगा।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र लिखकर हाटा बाजार के इस क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रामाश्रय प्रसाद का कहना है कि मेडिकल अधिकारियों की टीम गठित कर जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अस्थौला की सोनी चार माह की बेटी को इलाज के लिए क्लीनिक में ले गई थी। वहां आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुझाव पर उसकी गृहिणी पत्नी ने मासूम को इंजेक्शन लगाया और उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रकरण में गगहा थाने में केस भी दर्ज है। मासूम की मौत के बाद मंगलवार को अपनी टीम के साथ हाटा बाजार स्थित क्लीनिक पर पहुंचे सीएचसी गगहा के प्रभारी ने डॉक्टर दंपती से कुछ जानकारी हासिल करनी चाही। डॉक्टर ने कहा कि उसका रजिस्ट्रेशन आयुर्वेद विभाग से है, जब विभाग पूछेगा तो जवाब दिया जाएगा।


वर्जन...
सीएमओ गोरखपुर का पत्र मिला है। टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गई है। आख्या के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- डॉ. रामाश्रय प्रसाद, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें