फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिलक समारोह में उत्साह में की फायरिंग एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैनिक कुंज कॉलोनी में बुधवार रात पूर्व सैनिक के घर तिलक समारोह में आर्केस्ट्रा देख रहे युवकों ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली टेंट मालिक के कर्मचारी को लग गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। एम्स थाना पुलिस ने घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टेंट व्यवसायी विशाल कुमार की तहरीर पर दो आरोपियों रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले प्रशांत यादव व राहुल यादव पर केस दर्ज किया गया है।
सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी मुसाफिर सिंह सैनिक कुंज में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को प्राॅपर्टी डीलिंग करने वाले उनके बेटे दीपक सिंह का तिलक समारोह था। शाहपुर के बशारतपुर में रहने वाले विशाल कुमार ने टेंट लगाने के साथ ही डेकोरेशन का काम कराया था। तिलक चढ़ने के बाद घर के बगल में आर्केस्ट्रा लगा था। रात 11:45 बजे तिलक समारोह में पहुंचे दीपक के साथी रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले प्रशांत यादव व राहुल यादव हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर चढ़ गए और डांसरों के साथ नाचने के साथ फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए नीचे उतारने का प्रयास किया तो हंगामा करने लगे। इसी दौरान पिस्टल से चली गोली टेंट मालिक के कर्मचारी चिलुआताल के नकहा नंबर एक में रहने वाले विनोद कुमार के बाएं कंधे में लग गई। घटना के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें