पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक शख्स को साइबर जालसाज ने फोन पर खुद को जज बताया और एक लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के रिश्तेदार जज हैं, इसलिए वह उन्हें समझकर रुपये भेज दिया। बाद में उन्हें जालसाजी का पता चला तो साइबर थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। साइबर थाने से प्रार्थना पत्र शाहपुर थाने भेजा गया, जहां बुधवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर निवासी गिरिजेश कुमार सिंह ने साइबर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 अगस्त की शाम एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही उधर से एक व्यक्ति ने बोला कि आपके रिश्तेदार जज साहब बोल रहे हैं। एक लाख रुपये की जरूरत है, तत्काल भेज दीजिए। पीड़ित अपना रिश्तेदार समझकर, मोबाइल पर भेजे गए बैंक खाते में दो बार में एक लाख रुपये भेज दिए। कुछ दिन बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।