फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया का एक परीक्षा केंद्र निरस्त, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचल उड़ाका दल की रिपोर्ट पर गोविवि के परीक्षा नियंत्रक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नोटिस पर स्पष्टीकरण देने के लिए कालेजों को दिया दो दिन का समय
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने देवरिया के तीन कॉलेजों पर परीक्षा की शुचिता में लापरवाही और मनमानी के आरोप में कार्रवाई की है। सचल उड़ाका दल की सात मई की जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने नसीमा बेग महिला महाविद्यालय, धर्मखोर का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया, जबकि तीन अन्य कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
सचल उड़ाका दल ने सात मई को जांच में पाया कि केंद्र पर नकल के उद्देश्य से बातचीत, एक नकली परीक्षार्थी का परीक्षा देना, और केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष की अनुपस्थिति जैसे गंभीर उल्लंघन हुए। परीक्षा नियंत्रक ने 10 मई से इस केंद्र के विद्यार्थियों के लिए नए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीता देवी महाविद्यालय भटनी में कैमरे का सुचारु संचालन न होना और कक्ष निरीक्षक का अनुमोदित न होना पाया है। रमाशंकर कृषक महाविद्यालय मईल में केंद्राध्यक्ष और कक्ष निरीक्षक की अनुपस्थिति पाई है। सरस्वती देवी वुमेन इंस्टीट्यूट आफ मौना गठिया हायर एजुकेशन में भी केंद्राध्यक्ष अनुपस्थित मिले हैं।

अब इन केंद्रों पर होगी नसीमा बेग काॅलेज की परीक्षा
नसीमा बेग महिला महाविद्यालय - कल्पनाथ राय महाविद्यालय लक्ष्मी बाजार, देवरिया
इंद्रासन शिक्षा संस्थान, डेमुआ घाटी- कल्पनाथ राय महाविद्यालय लक्ष्मी बाजार, देवरिया
कल्पनाथ राय महाविद्यालय लक्ष्मी बाजार - जय बहादुरी शाही महाविद्यालय, भिंगारी बाजार देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें