फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरे की जमीन बैनामा कर 27.5 लाख हड़पने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। शाहपुर के व्यक्ति को दूसरे की जमीन दिखाकर जालसाजों ने बैनामा कर 27.5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस चार नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह मेट्रोपोलिटन तिराहे के पास से एक आरोपी सूर्यशांत उर्फ सूर्यकांत निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


शाहपुर के राप्तीनगर, गणेशपुरम कॉलोनी निवासी अनिकेत कौशिक ने तहरीर देकर बताया कि गुलरिहा के एकला नंबर दो निवासी अजय चौहान ने अपने चाचा राम प्रताप की जमीन दिखाई थी। इसके बदले पीड़ित ने आरोपी के खाते में 27.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कि रामप्रताप, सूर्यकांत, अजय चौहान व अमरेंद्र चौहान समेत अज्ञात आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कर दिया था। इसके बाद रुपये मांगने पर आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें