फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नववर्ष के पहले दिन 350 नन्हे मेहमानों की गूंजी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नववर्ष के पहले दिन 350 नन्हे मेहमानों की किलकारी गूंजी। बुधवार को एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में 350 बच्चों ने जन्म लिया। जिला अस्पताल में चार महिलाओं ने बेटी और 10 ने बेटे को जन्म दिया। इसी में एक महिला ने जुड़वा बेटे को जन्म दिया। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से चार बच्चों ने जन्म लिया। इसमें से एक की मौत हो गई। नए साल पर बच्चों के जन्म होने पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

रसूलपुर की प्रिया शर्मा ने नए साल पर बेटी को जन्म दिया। प्रिया ने बताया कि पहले से एक बेटा है। अब नए साल पर लक्ष्मी के आवागमन से परिवार पूरा हो गया। रात में नये साल की शुरुआत के साथ ही बेटी का जन्म हुआ है। नए साल पर बेटी का जन्म हो इसकी तमन्ना थी, जो ईश्वर ने पूरी कर दी।
हाटा की ज्योति जायसवाल ने दोपहर में बेटे को जन्म दिया। ज्योति ने बताया कि नए साल पर बेटे का जन्म हुआ है। सुबह दर्द शुरू होने पर अस्पताल लाया गया। बेटे के जन्म के बाद नए साल की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर की रागिनी को नए साल पर दोहरी खुशियां मिली। रागिनी ने दो बेटे को जन्म दिया। रागिनी ने बताया कि दो बेटों के जन्म के बाद परिवार के लोग खुश हैं। इसमें से एक बेटी होती तो खुशी और ज्यादा रहती।
विज्ञापन

-
वर्जन
महिला अस्पताल में कुल 15 बच्चों ने जन्म लिया है। इसमें से आठ सामान्य प्रसव और सात ऑपरेशन से पैदा हुए हैं।
डाॅ. जयकुमार, एसआईसी महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें