फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला के फोन पर अंजान नंबरों से आ रहे अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की महिला के मोबाइल पर अंजान नंबरों से अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। महिला ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दो नंबर भी दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गोरखनाथ क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अकेली रहती हैं। 11 मई 2022 को उनकी शादी हुई थी। पिता ने दहेज में रुपये और सामान दिए थे। इसके बाद भी ससुराल में पति और अन्य लोग खुश नहीं थे। ससुराल वाल 10 लाख रुपये और कार की बार-बार मांग करते हैं। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पति के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब वह मायके में अकेले रहती हैं। ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसका केस कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें