फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये महिला डॉक्टर से जालसाजी में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी 2024 में कैंपियरगंज थाने में दर्ज हुआ था केस, मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। जीवन साथी डॉट कॉम के जरिये महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर जालसाजी मामले में कैंपियरगंज पुलिस रविवार को क्षेत्र से एक और आरोपी रुचि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी कानपुर निवासी अनुभव तिवारी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार महिला के भाई अनुभव ने डॉक्टर से रुपये इसके खाते में ट्रांसफर कराए थे।
चंडीगढ़ की मूल निवासी और कैंपियरगंज स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला डॉक्टर की तहरीर पर फरवरी 2024 में केस कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।मुख्य आरोपी कानपुर निवासी अनुभव तिवारी को पुलिस ने मार्च 2024 में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि उसने खुद को कांग्रेस के बड़े नेता प्रमोद तिवारी का भतीजा बताया था। यह भी बताया कि वह कान्हा टेक्सटाइल कंपनी का मालिक और फैशन डिजाइनर है। जीवनसाथी डॉट कॉम से दोस्ती के बाद उसने खुद के फर्जी अपहरण और फिर खुदकुशी किए जाने की बात कहकर बहन रुचि त्रिपाठी के खाते में 19 लाख रुपये मंगाकर जालसाजी की। उसने डॉक्टर के आधार कार्ड पर भी 25 हजार रुपये का ऋण ले लिया। आरोपी रुचि त्रिपाठी उर्फ सुप्रिया त्रिपाठी निवासी 103 मकड़ी खेड़ा थाना कल्याणपुर, कानपुर नगर की रहने वाली है। वह अनुभव की बहन है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्तूबर 2023 में शुरू हुई थी बात
जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी अनुभव से जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये पहली बार 26 अक्तूबर 2023 को बातचीत हुई थी। वह अपने खुद को कान्हा टेक्सटाइल, जनकल्याण सेवा संस्थान का मालिक और फैशन डिजाइनर बताता था। प्रतापगढ़ निवासी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को अपना बड़ा पापा और नेता मोना तिवारी को बड़ी बहन बताया था। वह पहली बार से ही घर में कोई इमरजेंसी हादसा का फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड दिखाकर पैसों की मदद मांगते हुए दबाव बनाने लगा। उसने कई बार वीडियो कॉल कर ट्रेन के सामने कनपटी पर पिस्टल रखकर हाथ की नस काटने का फोटो भेज आत्महत्या करने की धमकी दी। साथ ही डराकर रुपये मांगे। आरोपी ने कुल करीब 19 लाख 38 हजार हड़प लिए। आधार कार्ड और पेन कार्ड का दुरुपयोग कर 25 हजार का लोन भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें