फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब सभी 275 वाहनों में जीपीएस लगाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की होगी सही मॉनिटरिंग, अधिकारियों के निरीक्षण की हो सकेगी जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। डोर टू डोर कूड़ा वाहनों के बाद अब नगर निगम सभी 275 वाहनों में जीपीएस लगाएगा। इसमें अधिकारियों की गाड़ियां भी शामिल हैं। जीपीएस लगने के बाद यह भी पता चलेगा कि निगम के अधिकारी कितना फील्ड निरीक्षण करते हैं।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण के दौरान कुछ गाड़ियों को निगम के क्षेत्र से बाहर पकड़ा था। इसके बाद जब जांच हुई तो पता चला कि निगम की डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस ही नहीं चल रहा है। नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों के साथ निगम की सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए थे। अब तय हुआ है कि अधिकारियों सहित सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि निगम की 275 गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा। जीपीएस लगने के बाद ये पता चल जाएगा कि सफाई और निर्माण से जुड़े अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का कितना निरीक्षण कर रहे हैं। कहा कि इससे निगम क्षेत्र में सफाई और निर्माण कार्याें की मॉनिटरिंग बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें