फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश के लिए अब 22 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेगी करेक्शन विंडो, अभ्यर्थी 20 जून तक सुधार सकेंगे आवेदन की त्रृटियां
विज्ञापन

जून के अंतिम हफ्ते से प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित, वेबसाइट पर जल्द जारी होगा कार्यक्रम
अब तक 52 हजार से अधिक पंजीकरण, 32 हजार छात्रों ने पूर्ण किया आवेदन फॉर्म
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून तक विस्तारित कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में त्रुटि रह गई है, उनके लिए 16 जून से करेक्शन विंडो खोली जा रही है। अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन फॉर्म की त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अब तक 52,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें से 32,000 से अधिक ने आवेदन पूर्ण कर लिया है। अब भी बहुत से अभ्यर्थी जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण आवेदन नहीं कर सके हैं। इसे लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात कर तिथि विस्तार का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए आवेदन फॉर्म पूर्ण करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा इसी महीने के अंतिम सप्ताह से प्रस्तावित की गई है। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




अपलोड या सुधार के लिए करें ये उपाय

वे अभ्यर्थी जिन्होंने अब तक अपने इंटरमीडिएट या स्नातक के अंक विवरण अपलोड नहीं किए हैं, वे ''''लॉगिन डैशबोर्ड'''' पर जाकर ''''अपडेट एकेडमिक डिटेल्स'''' के माध्यम से अपने अंक और प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिनके फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, श्रेणी या अन्य व्यक्तिगत विवरणों में त्रुटियां हैं, वे छात्र 20 जून तक ईमेल के माध्यम से admissionddugu.ac.in पर संबंधित जानकारी व प्रमाणपत्र भेजकर सुधार करवा सकते हैं।
विज्ञापन



सत्र को समय से शुरू करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। आवेदन तिथि में यह अंतिम अवसर है, सभी अभ्यर्थी समय से आवेदन कर लें।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें