फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब 16 कोच की वंदे भारत गोरखपुर-प्रयागराज रूट पर दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द होगा ट्रायल, आठ रैक की वंदे भारत पाटलिपुत्र जंक्शन तक चलेगी
विज्ञापन


जंक्शन के नौ नंबर लाइन पर खड़ी है वंदे भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर। अब 16 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रयागराज रूट पर चलेगी। इसका ट्रायल भी जल्द होने की उम्मीद है। 16 कोच की रैक गोरखपुर जंक्शन पर पहुंच भी चुकी है। वहीं पहले से गोरखपुर से प्रयागराज तक चल रही आठ कोच वाली वंदे भारत को पाटलिपुत्र तक चलाया जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। गोरखपुर से प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत लखनऊ तक पूरी भरकर जाती है। लखनऊ से प्रयागराज तक वंदे भारत में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। वहीं, गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रियों की संख्या को देखते हुए 16 कोच वाली वंदे भारत को प्रयागराज वाले रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, अभी जो आठ कोच की वंदे भारत को पाटलिपुत्र जंक्शन तक चलाया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लग गई है। पटना से गोरखपुर के बीच 397 किमी की दूरी इस ट्रेन से मात्र पांच घंटे में तय होगी। अभी ये दूरी आठ घंटे में पूरी होती है।
विज्ञापन


ट्रायल के बाद अगले महीने से चलेगी वंदे भारत
वंदे भारत की 16 कोच की रैक को गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नौ पर खड़ा किया गया है। इस रैक की जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद इस रैक का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो अगले महीने से यह गोरखपुर से प्रयागराज के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें