फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल में सफाई देता फिर रहा कनवा, क्वारंटीन बैरक में बदल रहा करवटें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल की क्वारंटीन बैरक में रखा गया है बच्ची के अपहरण का आरोपी आकाश उर्फ कनवा
विज्ञापन

21 मई की रात तिलक कार्यक्रम से नौ माह की शानवी को उठा ले गया था आरोपी
गोरखपुर। खोराबार इलाके में नौ माह की बच्ची का अपहरण करने का आरोपी आकाश उर्फ कनवा जिला जेल की क्वारंटीन बैरक 16 नंबर में रखा गया है। जेल में वह सबसे सफाई देता फिर रहा है कि वह निर्दोष है, उसे तो बच्ची को घुमाने की सजा मिली है।
जेल सूत्रों की मानें तो आकाश 20 को जिला कारागार में भेजवाया गया है। कम ही दिनों में बंदियों से बातचीत कर काफी लोगों से परिचय भी बना लिया है। जिनसे अपना दुख-दर्द बयां कर रहा है। आकाश का कहना है कि उसे बच्चों से बहुत प्यार है। जहां भी मजदूरी करने जाता था, वहां अगल-बगल जितने भी बच्चे होते थे, उनके लिए टॉफी चॉकलेट जरूर ले जाता था। कोई उन बच्चों से जाकर मेरे बारे में पूछे तो हकीकत पता चल जाएगी। उस रात भी बच्ची मेरी गोद में आकर बेहद खुश हो गई। उसके चेहरे की खुशी देखकर उसे घुमाने लगा। मुझसे गलती हो गई कि इतनी रात में बच्ची को दूर जंगल में नहीं ले जाना चाहिए था। यह मुझसे बड़ी गलती हो गई, लेकिन मेरा इरादा गलत नहीं था।
विज्ञापन


पिता बोले कनवा को पूछ रहे बच्चे
खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहां के प्रधान टोला निवासी आरोपी आकाश के पिता विश्वनाथ बेटे के जेल जाने से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को दो थप्पड़ मार लेते तो भी तसल्ली होती। अब उसे जेल से छुड़ाना मेरे लिए पहाड़ तोड़ने से जैसा है। कभी कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाए, बेटे की वजह से पुलिस और थाना देखना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे साथ ही आकाश पेंटिंग के काम में लगा था, वहां अगल-बगल के बच्चे उसे पूछ रहे हैं। वहां जब भी जाता था बच्चों को टहलाता और टाॅफी चाकलेट दिलाता था। वहीं गांव के लोग भी अब कनवा को याद कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली का छोटा-मोटा काम कनवा से बोलने पर हो जाता था। वह कोई गलत काम नहीं कर सकता है।

पुलिस ने शुरू की विवेचना
खोराबार पुलिस ने इस केस में विवेचना शुरू कर दी है। विवेचक आरोपी को सजा दिलाने के लिए मजबूत साक्ष्य एकत्रित कर रहे हैं। इस मामले में उसकी जमानत न हो इसके पहले ही चार्जशीट लगाने की तैयारी भी चल रही है। पीड़ित के घर जाकर विवेचक ने बयान लिया है।
विज्ञापन



ये थी पूरी घटना
खोराबार इलाके में सोमवार को तिलक कार्यक्रम से नौ माह की बच्ची शानवी को युवक गोद में लेकर भाग गया। इसके बाद हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना पर खोराबार पुलिस के साथ ही सीओ कैंट भी मौके पर पहुंच गए। आस-पास के थानों पर सूचना देकर पुलिस की आठ टीमें आरोपी की तलाश करने लगी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात क्षेत्र से ही आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पास से बच्ची को लेकर परिजन को सौंप दिया। शानवी को लेकर उसके बाबा रमाकांत तिलक में गए थे। शानवी के पिता पिंटू एक हादसे में घायल होने के बाद से ही कोमा में हैं। घर पर शानवी की बड़ी बहन और मां रेखा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें