फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैक्स नहीं देने वाले 54 ईंट-भट्ठा संचालकों को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों का टर्न ओवर रहते हुए टैक्स से बचने के लिए ईंट-भट्ठा संचालक कारोबार को बता रहे मंदा
विज्ञापन

गोरखपुर। हर साल करोड़ों रुपये का टर्न ओवर करने वाले गोरखपुर मंडल के 54 ईंट भट्ठों के मालिक जीएसटी नहीं दे रहे हैं। टैक्स से बचने के लिए इन भट्ठों के मालिक व्यावसाय में घाटा बता रहे हैं। प्रारंभिक छानबीन के बाद अब इन 54 ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिस भेजकर अभिलेख मांगे गए हैं। इसके बाद छापा मारकर जांच व टैक्स वसूली की कार्रवाई होगी।
गोरखपुर मंडल में 1,826 ईट-भट्ठे संचालित हैं। सेल्स टैक्स विभाग के कर निर्धारण अफसरों ने छानबीन की तो पता लगा कि कई ईंट-भट्ठा संचालक घाटे की बात बताकर कर चोरी कर रहे हैं। अपर आयुक्त ने कम जीएसटी अदा करने वाले ईंट-भट्ठा कारोबारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही कर चोरी के मामलों को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद जांच का जिम्मा जीएसटी एसआईबी व कर निर्धारण अधिकारियों को देते हुए ईंट भट्ठा की जांच कराई। कर निर्धारण अधिकारियों ने ईंटों के उत्पादन और बिक्री के आधार पर टैक्स की गणना की, जिसमें पता चला कि मंडल भर के 1,826 ईंट-भट्ठा संचालक करोड़ों रुपये का टैक्स दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अपर आयुक्त ग्रेड 2 संजय कुमार ने बताया कि जांच की गई तो ईंट भट्ठों की ओर से उत्पादन और बिक्री के अनुरूप कर जमा नहीं किया जा रहा था। कई बार निर्देश भी दिया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद एसआईबी और कर निर्धारण अधिकारियों ने ईंट भट्ठों की जांच की तो 54 ईंट भट्ठे कर चोरी करते पाए गए। जिन्हें कर जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया है। अगर संचालक कर नहीं जमा करते है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें