फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केबल कटने से नार्मल उपकेंद्र बंद, उपभोक्ताओं काे हुई परेशानी

Sun, 06 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन


गोरखपुर। भूमिगत केबल कटने से शुक्रवार रात नार्मल उपकेंद्र बंद हो गया। इस कारण 12 हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था के साथ आपूर्ति दी गई, लेकिन शनिवार को दिनभर बिजली के आने-जाने से उपभोक्ता परेशान रहे।

उपभोक्ताओं के लिए शनिवार सुबह भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता पंकज ने बताया कि यहां रात में बिजली का संकट रहा, जिससे काफी परेशानी हुई है। इसके साथ ही पूरे दिन बिजली के आने व जाने का सिलसिला लगा रहा है। ज्यादातर बिजली कटौती हुई है, जिससे इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। पानी के लिए परेशान होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि बरहुआ से नौसड़ तक ओवरहेड लाइन से बिजली आती है। यहां से भूमिगत केबल के माध्यम से उपकेंद्रों तक बिजली पहुंचती है। नौसड़ में छह लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार रात खोदाई में केबल कट गया। इससे नार्मल उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। अभियंताओं को जानकारी हुई तो पेट्रोलिंग शुरू कराई गई। नौसड़ के पास केबल कटने की पुष्टि के बाद सुधार कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि रात में तकरीबन ढाई बजे केबल को दुरुस्त करा दिया गया। शनिवार सुबह शटडाउन लेकर व्यवस्था को ठीक कराई गई। इसके बाद बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें