फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : अब 10 रुपये में मिलने वाला पर्चा छह महीने वैध रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पर्चे की वैधता तीन महीने ही होती थी
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स की ओपीडी में मरीजों के लिए पंजीकरण शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। शनिवार से मरीजों को 10 रुपये में दो पर्चा दिया जा रहा है उसकी वैधता छह महीने तक है।
विज्ञापन

पहले 10 रुपये में ही मिलने वाले पर्चे की वैधता सिर्फ तीन महीने होती थी और पंजीकरण के नाम पर 30 रुपये तक वसूले जा रहे थे। मरीजों की लगातार शिकायतों के बाद कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बुधवार को स्वयं हस्तक्षेप करते हुए यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, कार्यकारी निदेशक ओपीडी निरीक्षण के दौरान एक काउंटर पर मरीज से हो रहे विवाद को देखकर रुकीं और मामले की पूरी जानकारी ली। मामला स्पष्ट होते ही उन्होंने मौके पर ही पंजीकरण शुल्क माफ करने और पर्चे की वैधता बढ़ाने का आदेश दिया। नई व्यवस्था के तहत अब मरीज 10 रुपये में पर्चा बनवा रहे हैं। पर्चे की वैधता 6 महीने है। साथ ही मरीज किसी अन्य डॉक्टर को दिखाना चाहता है तो 10 रुपये में नया पर्चा बनवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें